लखनऊ: प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव का बयान- नेताजी को ISI एजेंट बताने वालों को मैंने वोट नहीं किया

शिवपाल यादव का बयान

राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आने के बाद अब सियासी गलियारों में क्रास वोटिंग को लेकर तनाव जारी है. प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि ‘नेताजी को ISI एजेंट बताने वालों (यशवंत सिन्हा) को मैंने वोट नहीं किया’.

प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर हुई क्रास वोटिंग पर जवाब देते हुए कहा कि “यशवंत सिन्हा ने नेताजी का अपमान किया था, नेताजी को ISI एजेंट बताने वालों को मैंने वोट नहीं किया,  मैंने पहले ही कहा था कट्टर समाजवादी यशवंत को वोट नहीं देंगे’.

शिवपाल यादव ने यह भी कहा कि ‘द्रोपदी मुर्मू को मैं बधाई देना चाहता हूं, वह देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति बनीं हैं’. 2024 के चुनाव पर शिवपाल यादव ने कहा की 2024 में क्या करना है समय आने पर बताएंगे’.

16 जुलाई को ही प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र लिखकर राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को सपोर्ट करने के फैसले पर दोबारा विचार करने की मांग की थी.

Related Articles

Back to top button