Assembly Election Result: 4 राज्यों के वीआईपी सीटों का क्या है हाल, देखें यहां विस्तार से

Assembly Election Result: चार राज्यों के वीआईपी सीटों का क्या है हाल, देखें यहां विस्तार से

Assembly Election Result: चार राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए काउंटिंग जारी है। रुझान में भाजपा तीन राज्यों- राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आगे चल रही है। जबकि तेलंगाना में कांग्रेस आगे चल रही है।

मध्य प्रदेश में वीआईपी सीटों का हाल

बुधनी सीट से सीएम शिवराज सिंह चौहान आगे चल रहे हैं। दितिया सीट से नरोत्तम मिश्रा (गृहमंत्री) पीछे चल रहे हैं। नरेला सीट से विश्वास सारंग (स्वास्थ्य मंत्री) पीछे चल रहे हैं। छिंदवाड़ा से पूर्व सीएम कमलनाथ आगे चल रहे हैं। दिमनी से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर आगे चल रहे हैं। निवास सीट से केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते पीछे चल रहे हैं। नरसिंहपुर सीट से केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल आगे  चल रहे हैं। सतना सीट से सांसद गणेश सिंह आगे  चल रहे हैं। सीधी सीट से सांसद रीति पाठक आगे चल रही हैं।

छत्तीसगढ़ की VIP सीटों का हाल

पाटन सीट से भूपेश बघेल (कांग्रेस) पीछे, विजय बघेल (बीजेपी) आगे चल रहे हैं। अंबिकापुर सीट से टीएस सिंह देव (कांग्रेस) पीछे, राजेश अग्रवाल (बीजेपी) आगे चल रहे हैं। राजगढ़ सीट से प्रकाश नायक (कांग्रेस) पीछे और ओमप्रकाश चौधरी (बीजेपी) आगे चल रहे हैं। लोरमी सीट से धनेश्वर साहू (कांग्रेस) पीछे, अरुण साव (बीजेपी) आगे चल रहे हैं। रायपुर सिटी साउथ सीट से रामसुंदर दास (कांग्रेस) पीछे, बृजमोहन अग्रवाल (बीजेपी) आगे चल रहे हैं। दुर्ग ग्रामीण सीट से ताम्रद्वाज साहू (कांग्रेस) पीछे, ललित चंद्राकर (बीजेपी) आगे चल रहे हैं।

राजस्थान की VIP सीटों हाल

 सरदारपुरा- सीएम गहलोत आगे चल रहे हैं। झोटवाड़ा से अभिषेक चौधरी (कांग्रेस) आगे और राज्यवर्धन राठौर पीछे चल रहे हैं। कोट नॉर्थ सीट से शांति धारीवाल (कांग्रेस) पीछे, प्रल्हाद गुंजाल (बीजेपी) आगे चल रहे हैं। नाथवाड़ा सीट से सीपी जोशी (कांग्रेस) पीछे, विश्वराज सिंह मेवाड़ (बीजेपी) आगे चल रहे हैं। उदरपुर सीट से प्रोफेसर गौरव वल्लभ (कांग्रेस), ताराचंद जैन (BJP) आगे चल रहे हैं। तिजारा सीट से इमरान खान (कांग्रेस) पीछे, महंत बालकनाथ (BJP) आगे चल रहे हैं। विद्याधर नगर सीट से सीताराम अग्रवाल (कांग्रेस) पीछे, दिया कुमारी (बीजेपी) आगे चल रहे हैं।

4 राज्यों में रुझान

मध्य प्रदेश में 161 सीटों पर बीजेपी, 66 सीटों पर कांग्रेस आगे। तीन सीटों पर अन्य दलों के प्रत्याशी आगे।
छत्तीसगढ़ में 57 सीटों पर भाजपा, 31 सीटों पर कांग्रेस आगे। दो सीटों पर अन्य दल आगे।
राजस्थान में 113 सीटों पर भाजपा, 70 सीटों पर कांग्रेस आगे। 16 सीटों पर अन्य दल आगे।
तेलंगाना में 64 सीटों पर कांग्रेस, 40 सीटों पर बीआरएस आगे। 6 सीटों पर भाजपा और 9 सीटों पर अन्य दल आगे।

Related Articles

Back to top button