
लखनऊ; कुराना की आयतों के अलावा अब दारुल उलूम नदवातुल उलमा (नदवा) के छात्र संस्कृत भी पढ़ेंगे. इसको लेकर नदवा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. दारुल उलूम नदवातुल उलमा (नदवा) के छात्र संस्कृत में डिप्लोमा कोर्स के माध्यम से हिंदू धर्म ग्रंथों को समझाने का प्रयास करेंगे.
अलग-अलग भाषा सीखने का शौक रखने वाले तुलबा के लिए संस्थान जल्द ही संस्कृत में डिप्लोमा कोर्स शुरू करेगा. बता दें कि दारुल उलूम नदवातुल उलमा (नदवा) इस्लामिक शिक्षा के लिए दुनिया भर में अपनी अलग पहचान रखता है. लखनऊ के नदवा में छात्रों को कुरान, हदीस, इस्लामिक स्टडीज, फारसी के अलावा निसानियत यानी भाषा और पत्रकारिता विभाग में अरबी, उर्दू, अंग्रेजी के अलावा हिंदी, अंग्रेजी स्पीकिंग की शिक्षा दी जाती है.









