सुदर्शन भारत परिक्रमा : 75 हजार किलोमीटर की यात्रा करके दिल्ली पहुंची NSG की ऐतिहासिक कार रैली, स्मृति ईरानी ने दिखाई हरी झंडी

सुदर्शन भारत परिक्रमा कार रैली की शुरुआत केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 2 अक्टूबर को लाल किले से टीम को हरी झंडी दिखाकर की थी। यह कार रैली स्वतंत्रता आंदोलन और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से जुड़े विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों से होकर गुजरी।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने नेशनल सिक्योरिटी गॉर्डस (NSG) की ‘सुदर्शन भारत परिक्रमा’ (SBP) कार रैली को शनिवार, 30 अक्टूबर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भारतीय विशेष सुरक्षा बल NSG ने इस ऐतिहासिक कार रैली का आयोजना किया था। स्वतंत्र भारत की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत यह आयोजन किया गया था, जिसमे यह कार रैली स्वतंत्रता आंदोलन और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से जुड़े विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों से होकर गुजरी।

इसी क्रम में NSG की यह कर रैली एक महीने के बाद कुल 75 हजार किलोमीटर की यात्रा तय करने के बाद शुक्रवार को दिल्ली पहुंची। यहां से आगे की यात्रा के लिए स्मृति ईरानी ने हरी झंडी दिखाकर NSG की टीम को रवाना किया। बता दें की सुदर्शन भारत परिक्रमा कार रैली की शुरुआत केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 2 अक्टूबर को लाल किले से टीम को हरी झंडी दिखाकर की थी।

NSG की सुदर्शन भारत परिक्रमा कार रैली की टीम में कुल 12 NSG अधिकारी और 35 कमांडो शामिल हुए। कार रैली ने लखनऊ में काकोरी स्मृतिका, वाराणसी में भारत माता मंदिर, कोलकाता के बैरकपुर में नेताजी भवन, भुवनेश्वर में स्वराज आश्रम, चेन्नई में तिलक घाट, बेंगलुरु में फ्रीडम पार्क, मणि भवन और मुंबई में अगस्त क्रांति मैदान और भुवनेश्वर (अहमदाबाद) में साबरमती आश्रम जैसे ऐतिहासिक स्थलों का दौरा करके लखनऊ पहुंची है।

Related Articles

Back to top button