सुल्तानपुर: बैंक फ्रेंचाइजी संचालक को गोली मारकर 70 हजार की लूट, बदमाश फरार

सुल्तानपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। हाल ये है कि आज बदमाशों ने बैंक फ्रेंचाइजी संचालक को गोली मार दी और 70 हज़ार लूट कर फरार हो गए। फिलहाल घायल फ्रेंचाइजी संचालक को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, वहीं पुलिस हमलावर बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

क्राइम डेस्क. सुल्तानपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। हाल ये है कि आज बदमाशों ने बैंक फ्रेंचाइजी संचालक को गोली मार दी और 70 हज़ार लूट कर फरार हो गए। फिलहाल घायल फ्रेंचाइजी संचालक को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, वहीं पुलिस हमलावर बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

दरअसल मोतिगरपुर थानाक्षेत्र के बिनवन गांव का रहने वाला जितेंद्र पांडेय दोस्तपुर थानाक्षेत्र के गोशैसिंहपुर में बैंक फ्रेंचाइजी चलाता था। आज सुबह जितेंद्र फ्रेंचाइजी खोल कर बैठा ही था कि दो बदमाश पहुंचे और खाते से 10 हज़ार रुपये निकालने की बात कही। जितेंद्र जैसे ही पैसे निकालने लगा उसी समय बदमाश उससे रुपये छीनने लगे। जितेंद्र ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसके हाथ मे गोली मार दी और करीब 70 हज़ार रुपये लूट कर बाइक से फरार हो गए। वहीं शोर मचाने पर लोग एकत्रित हुये और आनन फानन जितेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Koo App
पुलिस उपमहानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर, डॉ0 विपिन कुमार मिश्र के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विपुल कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत जनपद के जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण/प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/ चौकी प्रभारी मय पुलिस बल द्वारा अपने-अपने थाना/ चौकी क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि बनाए रखते हुए पैदल गश्त की गयी । पैदल गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों/ वाहनों की गहनता से चेकिंग की गई। Sultanpur Police (@sultanpurpolice) 15 May 2022

वहीं घटना की जानकारी लगते ही पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया। आनन फानन मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है साथ ही हमलावरों की तलाश में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button