
लखनऊ; समाजवादी पार्टी के एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिली है. किसी अनजान द्वारा दी गई धमकी में सोशल स्वामी प्रसाद मौर्य को एक माह मे निपटाने की बात कही गई है. यह जानकारी स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर कर दी है.
लखनऊ
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) May 31, 2023
➡सपा महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य को धमकी
➡सोशल मीडिया पर स्वामी प्रसाद मौर्य को धमकी
➡एक माह में जान से मारने की धमकी दी गई
➡स्वामी प्रसाद मौर्य ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की
➡29 मई की शाम को मिली थी स्वामी प्रसाद को धमकी.#Lucknow @SwamiPMaurya pic.twitter.com/WCwTZuyFZ6
मामले की जानकारी देते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर लखनऊ पुलिस और डीजीपी को टैग किया है, और धमकीबाज के विरूद्ध कार्रवाई करने की मांग की है.सपा एमएलसी को यह धमकी 29 मई की शाम को सोशल मीडिया पर दी गई है.









