टीम इंडिया की बढ़ी मुश्किलें, चोटिल साई सुदर्शनकी जगह कौन संभालेगा नंबर-3 की जिम्मेदारी, पढ़े पूरी खबर

श्रीलंका दौरे पर पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम को टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन चोट के कारण दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकते हैं। भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से होगी। पहला मुकाबला गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

साई सुदर्शन इन दिनों अपनी चोट से उबरने के लिए बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिहैबिलिटेशन कर रहे हैं। उनके पैर में हल्की चोट बताई जा रही है। टीम मैनेजमेंट को उम्मीद थी कि वह पहले टेस्ट तक फिट हो जाएंगे, लेकिन अब उनकी वापसी मुश्किल नजर आ रही है।

रिप्लेसमेंट के तौर पर इन खिलाड़ियों के नाम चर्चा में

साई सुदर्शन की जगह टीम में शामिल किए जाने के लिए शेख रशीद और सरफराज खान के नाम सामने आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरफराज खान पहले से ही अपनी फिटनेस पर काम करने के लिए CoE में मौजूद हैं।

वहीं शेख रशीद को भी बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। रशीद हाल ही में श्रीलंका दौरे पर गई इंडिया A टीम का हिस्सा थे, जहां उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था।

रशीद पर चयनकर्ताओं की नजर

शेख रशीद ने इंडिया A के लिए खेलते हुए तीन पारियों में 45, 63 और 20 रन बनाए थे। युवा बल्लेबाज लगातार चयनकर्ताओं की नजर में हैं और उन्हें भविष्य के लिए तैयार किया जा रहा है।

टीम मैनेजमेंट बल्लेबाजी विकल्पों को लेकर चिंतित

भारतीय टीम मैनेजमेंट स्पेशलिस्ट बल्लेबाजों की कमी को लेकर अपनी चिंता चयनकर्ताओं तक पहुंचा चुका है। टीम में बल्लेबाजी विकल्पों को मजबूत करने पर चर्चा चल रही है।इससे पहले देवदत्त पडिक्कल, साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल इंडिया A मुकाबलों में व्यस्त थे, जिसकी वजह से ज्यादा खिलाड़ियों को आजमाने का मौका नहीं मिल पाया।

सरफराज को मिल सकता है मौका

सरफराज खान घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं। वह स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ मजबूत बल्लेबाज माने जाते हैं। उनकी फिटनेस पर भी काफी काम किया गया है और उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव भी हासिल है।

अगर टीम मैनेजमेंट शेख रशीद को मौका देता है तो यह भी चौंकाने वाला फैसला नहीं होगा, क्योंकि कोचिंग स्टाफ से उनके प्रदर्शन को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।हालांकि, साई सुदर्शन के रिप्लेसमेंट को लेकर बीसीसीआई की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

Related Articles

Back to top button