2023 की सबसे बड़ी फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का टीजर रिलीज, पहली बार ये दो बड़े स्टार साथ आएंगे नजर…

बॉलिवुड के ऐक्शन स्टार्स अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का टीजर लांच हो गया। इस फिल्म का फैंस को काफी इंतजार था। इस फिल्म में दोनों की ग्रैंड एंट्री देखने को मिली है। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म को लेकर लम्बे समय से चर्चा हो रही थी। यह फिल्म क्रिसमस पर सिनेमाघरों में आयेगी। दोनो ही कलाकरों ने ट्वीटर पर इस फिल्म का टीजर शेयर कर जानकारी दी।

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ दोनों बॉक्स ऑफिस पर बिकने वाले बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में शामिल हैं। दोनों की पिछली कुछ फ़िल्में बैक टू बैक हिट रही हैं। दोनों सितारों की जो चीज कॉमन है- वह उनका एक्शन एंटरटेनर होना भी है। इस फिल्म में दोनो एक साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने के लिए तैयार हैं।

बताते चलें कि साल 1998 में रिलीज हुई फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में अमिताभ बच्चन और गोविंदा ने डबल रोल किया था। इसके अलावा फिल्म में रवीना टंडन, राम्या कृष्णन, अनुपम खेर, परेश रावल, शरत सक्सेना और सतीश कौशिक महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। फिल्म का डायरेक्शन डेविड धवन ने किया था।

Related Articles

Back to top button