
बहराइच- बहराइच में इन दिनों आदमखोर जानवारों का आतंक दिखाई दे रहा है. बहराइच में आदमखोर भेड़िये का आतंक जारी है. एक रात में भेड़िये ने 2 वारदातों को अंजाम दिया है. मां की गोद से बच्चे को खींचने का प्रयास किया.मां की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण एकत्रित हुए.
ग्रामीणों के खदेड़ने पर बच्चे को छोड़कर भेड़िया भागा.हरदी के रमपुरवा खुर्द का 6 माह का मासूम आयुष है. हरदी के नकहा में भेड़िये ने दूसरी वारदात को अंजाम दिया.बहन के साथ सो रही किशोरी पर भेड़िये ने हमला किया.फिलहाल दोनों घायलों का बहराइच मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है.
दूसरी ओर बहराइच में खेत में गए युवक पर तेंदुए ने हमला किया.युवक की चीख पुकार सुनकर लोगों की भीड़ इकक्ठा हो गए.तेंदुए ने युवक के दोनों हाथ को गंभीर रुप से घायल हो गया.
परिजनों ने घायल को सीएचसी मोतीपुर में भर्ती कराया.बहराइच मेडिकल कॉलेज में युवक का इलाज चल रहा है. मुर्तिहा के हरखापुर का घायल मधुसूदन रहने वाला है.









