संतो की आड़ में छुपे आतंकवादी, सपा के स्वामी का संतों पर हमला

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्या अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहते है। शुक्रवार को उन्होंने कहा कि धर्म अगर धर्म के...

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्या अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहते है। शुक्रवार को उन्होंने कहा कि धर्म अगर धर्म के रास्ते पर चलेगा तो उसका सम्मान किया जाएगा। वहीं अगर धर्म ही अधर्म के रास्ते पर चलेगा तो बातें तो सुननी पड़ेगी।

शुक्रवार को मौर्या ने कहा कि मैं जो भी बात करता हूं सोच समझ कर करता हूं। लोगों को अगर मिर्ची लगती है तो उसके लिए मैं क्या कर सकता हूं। धर्म अगर धर्म के रास्ते पर चलेगा तो उसका सम्मान होगा। लेकिन आजकल संतों की आड़ में आतंकवादी छुपे हुए हैं।

उन्होंने आगे कहा कि जो आंख नाक कान काटने की बात करते हैं और मुझे गोली मारने की बात करते हैं। वे संतो की आड़ में छुपे आतंकवादी हैं। इन सब बातों का मेरे ऊपर कोई असर नहीं पड़ने वाला है।

भारतीय जनता पार्टी के लोग चाहे मथुरा जाएं या काशी और चाहे अयोध्या चले जाएं। उन सभी को देश के नौजवानों और देश के विकास के बारे में सोचना चाहिए, लेकिन इसका जवाब उन लोगों के पास नहीं है। मैं जो भी बात कहता हूं वह संविधान के दायरे में रहकर करता हूं.

Related Articles

Back to top button