
बहराइच- उत्तर प्रदेश के बहराइच में आदमखोर भेड़िये ने आतंक मचा रखा है.बीती रात फिर भेड़िये ने दो घटनाओं को अंजाम दिया है. बता दें कि आदमखोर भेड़िये ने 60 वर्षीय महिला को पंजा मारकर घायल किया.ढाई साल की मासूम को भी शिकार बनाया.
ढाई साल की मासूम अंजली का शव उसके घर से एक किलोमीटर दूर क्षत विक्षत अवस्था में बरामद किया गया है.आदमखोर भेड़िये को पकड़ने में वन विभाग नाकाम साबित हो रहा है.महिला महसी के बारा बिगहा गाँव की रहने वाली है वहीं मासूम अंजली महसी इलाके के गरेठी गुरुदत्त सिंह पुरवा की रहने वाली है.
पहली घटना में वृद्ध को घायल करने की घटना करीब 12 बजे की है वही दूसरी घटना मासूम को शिकार बनाने की घटना सुबह 4 बजे की है. भेड़िये के घटनाओं को लेकर बहराइच के महसी इलाके में दहशत का माहौल है. जानकारी के अनुसार,आदमखोर भेड़िये पिछले कई महीनों में 9 मासूम सहित महिला को यह शिकार बना चुका है.
आदमखोर भेड़िया अब तक 41 लोगों को घायल कर चुका है.









