
कहावत तो सुनी ही होगी, प्यार अँधा होता है। प्यार में अंधे लोग अपने अन्य सभी सगे रिश्तों को भूल जातें हैं। अपने प्यार की खातिर लोग हदें और सरहदें दोनों पार कर देते हैं। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक ताजा मामला सामने आया हैं। जहाँ पर एक लड़की की शादी मई 2023 में हुई थी. वहीं दोबारा विदाई के बाद ब्यूटी पार्लर जाने के बहाने अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। पिता और पति दोनों महिला की खोजबीन करने में जुटे लेकिन युवती का कहीं पता नहीं चल सका। परेशान पिता ने आरोपी लड़के के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई हैं।
पूरा मामला बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र का हैं। पीड़ित पिता पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि उसने अपनी 22 वर्षीय बेटी की शादी 28 मई 2023 को तिंदवारी थाना क्षेत्र गांव में की थी। शादी के बाद बेटी ससुराल से मायके आई थी। जिसके बाद गवना कार्यक्रम या विदाई जो 23 अक्टूबर को होना था। जिससे पहले तैयार होने से के लिए वह पार्लर गई थी। जब काफी देर हो जाने पर महिला वापस नही आई तो पिता ने जांच पड़ताल शुरु की तब पता चला कि पड़ोस का ही एक लड़का उसे बहला फुसला कर भगा ले गया है।
परिजनों की जानकारी के मुताबिक लड़की अपने गहने और करीब 15000 रुपये भी अपने साथ ले गई है। पी़डित परिजनों ने पुलिस से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाही की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, साथ ही परिजनों को सर्विलांस के माध्यम से ट्रेश करके जल्द ही बरामद करने का आश्वासन दिया है।








