तेज धार में फंसी नदी को पार कर रही बस, रेस्क्यू कर सभी यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला

नदी को पार कर रही यात्रियों से भरी एक बस अचानक से नदी की तेज धार में फस गई। बस के नदी में फसने से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश से जहां सभी नदियां उफान पर हैं तो वहीं बिजनौर के कोटा वाली नदी को पार कर रही यात्रियों से भरी एक बस अचानक से नदी की तेज धार में फस गई। बस के नदी में फसने से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। उधर बस फसने की सूचना पर मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने रेस्क्यू करके सभी यात्रियों को सकुशल जेसीबी मशीन द्वारा बाहर निकाल दिया है।

जनपद बिजनौर के नजीबाबाद रुखड़ियों डिपो जनपद बहराइच की एक बस आज सुबह लगभग 9 बजे नजीबाबाद से हरिद्वार के लिए निकली थी, वही अचानक से उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के बॉर्डर कोटा वाली नदी में बाढ़ का ज्यादा पानी आने के कारण वहां से गुजर रही बस अचानक से पानी में फस गई।

पानी में फंसने के कारण बस में सवार लगभग 40 यात्री पानी में फस गए। सूचना मिलने पर उत्तर प्रदेश की बिजनौर रेस्क्यू टीम ने ररेसकियू करके सभी 40 यात्रियों को सकुशल निकाल लिया है।

Related Articles

Back to top button