नहीं रह गई अब समाजवाद की परिभाषा, घर-घर तिरंगा अभियान को लेकर मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने दिया ये बड़ा बयान…

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने घर-घर तिरंगा अभियान को लेकर लोगों से घर-घर तिरंगा अपील की है। घर घर तिरंगा अभियान को लेकर गिरीश चंद्र यादव ने समाजवदी पार्टी पर भी जम कर निसाना साधा। मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि घर-घर तिरंगा अभियान का जो संकल्प लिया गया है।

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने घर-घर तिरंगा अभियान को लेकर लोगों से घर-घर तिरंगा अपील की है। घर घर तिरंगा अभियान को लेकर गिरीश चंद्र यादव ने समाजवदी पार्टी पर भी जम कर निसाना साधा। मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि घर-घर तिरंगा अभियान का जो संकल्प लिया गया है। उसे लेकर योगी आदित्यनाथ जी पूरी तरह से संकल्पित है। सभी विभागों को निर्देश दिया गया है कि सब लोग अपने अपने घरों पर तिरंगा लगाएं।

 उन्होने कहा कि जनपद स्तर पर भी तिरंगा लगाने की तैयारी की गई है। प्रदेशवासियों से भी आवेदन किया गया कि सब अपने-अपने घर पर तिरंगा लगाएं क्योंकि यह हमारे लिए गौरव की बात है। विपक्ष पर निसाना साधते हुए उन्होने  कही कि कई अभियान सरकार के आए हैं हमेशा से ही विरोध किया गया है। जब भी देश का मान सम्मान और गौरव बढ़ने की बात होती है, तभी समाजवादी पार्टी को यह पसंद नहीं आती, अनाप-शनाप बयान देने की आदत हो गई है। समाजवादी पार्टी  पर निशाना साधते हुए उन्होने कहा कि देश के प्रति सम्मान और गौरव इनके पास नहीं है तिरंगा घर में लगाने में आखिरकार कष्ट क्या है, गौरव का विषय होना चाहिए। ये हमारा एजेंडा नही है।

रामगोपाल यादव के सीएम से मिलने पर गिरीश चंद्र यादव ने बोला कि प्रदेश के मुख्यमंत्री से कोई भी मिल सकता है सीएम किसी से मिलने से परहेज नहीं करते हैं। समाजवादी को जो मानने वाले लोग थे, वो हट गए है। समाजवाद की परिभाषा अब नहीं रह गई है।

Related Articles

Back to top button