
समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय सम्मेलन आज राजधानी लखनऊ के रमाबाई अम्बेडकर मैदान में आयोजित हुआ। अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद जनता को सम्बोधित किया। अखिलेश यादव ने कहा कि आप लोगों ने बहुत बड़ी जिम्मेदारी मुझको दी है। केंद्र-यूपी सरकार ने संस्थाओं पर कब्जा किया हम लोगों को समाजवादी विचारधारा से जोड़ेंगे।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज के ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के कार्यक्रम से हुई। जिसको बाद निर्वाचन अधिकारी प्रो0 रामगोपाल यादव द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई जिसमें अखिलेश यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। जिसको बाद अखिलेश यादव ने जया बच्चन का पैर छू कर आर्शिवाद लिया और सभा को सम्बोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा कि नेताजी चाहते थे कि सपा राष्ट्रीय पार्टी बने, अगली बार पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बनाकर मिलेंगे। बीजेपी पर हमला बोलते हुए उन्होने कहा कि पूरी बीजेपी प्रोपेगेंडा करती है, मां दुर्गा से कामना करते हैं कि सत्ता वाले सच बोलें। नोटबंदी के बाद कितना काला धन वापस आया। आने वाले समय में BJP का सफाया होगा।
समाजवादी पार्टी का राज्य और राष्ट्रीय सम्मेलन दो दिनों से राजधानी लखनऊ के रमाबाई अम्बेडकर मैदान लखनऊ में आयोजित हो रहा है। कल प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के बाद आज राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रकिया पूरी हुई। राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने सर्व सम्मति से अपना समर्थन अखिलेश यादव को किया। अखिलेश यादव लगातार तीसरी बार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं। कल समाजवादी पार्टी का राज्य सम्मेलन आयोजित हुआ था जिसमें नरेश उत्तम पटेल को दोबारा सपा प्रदेश अध्यक्ष बनना गया। सपा सम्मेलन में पूरा रमाबाई अंबेडकर मैदान कार्यकर्ताओं से खचाखच भरा हुआ था।