दुनिया में सबसे दूर बसा ये द्वीप है बेहद खूबसूरत, सिर्फ इस तरीके से ही यहां जा सकते हैं आप !

दुनिया की अलग-अलग जगहों में अलग डेस्टिनेशन हैं जहां आप अपने परिवार के साथ जा सकते हैं. छुट्टियों के मजे लेने के लिए आप हिल स्टेशन और समुद्री इलाकों में जाते हैं.

डिजिटल डेस्क- दुनियाभर में घूमने के लिए इतनी सारी जगहें हैं कि आप घूमते रह जाएंगे लेकिन जगहें इतनी ज्यादा हैं कि कोई कमी ही नहीं होगी. दुनिया की अलग-अलग जगहों में अलग डेस्टिनेशन हैं जहां आप अपने परिवार के साथ जा सकते हैं. छुट्टियों के मजे लेने के लिए आप हिल स्टेशन और समुद्री इलाकों में जाते हैं.

वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो आईलैंड जाना पसंद करते हैं. द्वीपों में अलग ही लेवल की खूबसूरती होती है. एक ऐसा ही आईलैंड हैं ट्रिस्टन दा कुन्हा…

ट्रिस्टन दा कुन्हा, ये पूरी दुनिया में अलग ही द्वीप बसा है. बताया जाता है कि ये सबसे ज्यादा दूरस्थ आबादी वाला आईलैंड (द्वीप) है. पुर्तगाली खोजकर्ता ने 1506 में खोज की थी. ये द्वीप दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में तकरीबन 2,787 किलोमीटर दूर दक्षिण अटलांटिक महासागर में सबसे अलग बसा हुआ है.

ट्रिस्टन दा कुन्हा पर रहते हैं सिर्फ इतने लोग

इतिहास में पता चलता है कि सन 1816 में ब्रिटिश सैनिकों की एक टोली ने इस द्वीप पर गई थी. जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे. बता दें कि ब्रिटिश सैनिक सेंट हेलेना से नेपोलियन बोनापार्ट के बचाव को रोकने के लिए इस द्वीप पर रहते थे. और कुछ सैनिकों ने इस द्वीप को ही अपना घर बना लिया था. जानकारी के मुताबिक इस साल 2018 तक इस आईलैंड पर स्थायी 250 ही निवासी रहते थे.

अब आपको अगर इस आईलैंड पर जाना हैं तो दक्षिण अफ्रीका के लिए अपना सफर शुरु करना होगा. दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन शहर पहुंचकर नाव से आगे की यात्रा करनी होगी. केवल नाव के जरिए यहां पर पहुंचा और वापस लौटकर आया जा सकता है.

Related Articles

Back to top button