यूपी में तीन IAS अफसरों का तबादला हुआ है। योगी सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए IAS अफसरों के तबादले कर दिए हैं। अफसरों के तबादले होने के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप का माहौल है क्योंकि पिछले कई दिनों से यूपी में अधिकारियों के ताबड़तोड़ तबादले हुए हैं। जिसके चलते अधिकारी संशय में हैं कि उनका तबादला कब और कहां कर दिया जाए।
प्रदेश में आईएएस अफसरों के बंपर तबादले किए जा रहे हैं। पूरे प्रदेश में इन दिनों तबादलों की झड़ी लगी पड़ी है। इन ताबदलों से प्रदेश में बड़ी हलचल है। IAS अफसरों के तबादले के चलते प्रशासनिक अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है।इसी क्रम में योगी सरकार ने एक और प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तीन IAS अफसरों के तबादले कर दिए हैं।
लखनऊ
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) July 10, 2023
➡️यूपी में कई IAS अफसरों के तबादले
➡️अनिल ढींगरा मंडलायुक्त गोरखपुर बनाए गए
➡️रवींद्र कुमार एमडी जल निगम नगरीय बने
➡️सचिव नगर विकास भी बने रहेंगे रवींद्र कुमार.#Lucknow #BreakingNews pic.twitter.com/LihNRobpFO
- इन IAS अफसरों के हुए तबादले
- अनिल ढींगरा मंडलायुक्त गोरखपुर बनाए गए
- रवींद्र कुमार एमडी जल निगम नगरीय बने
- सचिव नगर विकास भी बने रहेंगे रवींद्र कुमार.