दिल्ली-UP समेत पूरे उत्तर भारत में जारी रहेगा ठंड का कहर, दिल्ली में तापमान 5 डिग्री पहुंचा…

उत्तर भारत में इन दिनों भीषण ठंड का प्रकोप जारी है। लगातार बढ़ रही ठंड लोगो के जीवन को प्रभावित कर रही है। वही, दिल्ली-NCR में भी भीषण ठंड का कहर जारी है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। अधिकतम तापमान के 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी यूपी में भी ठिठुरन भरी ठंड का मौसम है।

वही, यूपी के लखनऊ में भी ठंड का असर देखने को मिल रहा है। राजधानी में ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। सड़कों पर पसरा सन्नाटा,लोग घरों में कैद है। कम विजिबिलटी से वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। प्रशासन,नगर निगम के दावों पर सवाल उठ रहे है। चौराहों पर नहीं की गई अलाव की व्यवस्था।

आपको बता दें, मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में आज और कल शीत लहर का प्रकोप और बढ़ते दिखेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की माने तो पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों में कोहरा, बादलों का छाना, शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी। वहीं, कल से इन इलाकों में ठंड और बढ़ने के अनुमान हैं।

Related Articles

Back to top button