
लखनऊ: ग्रामीण रोजगार योजना को लेकर सामने आए आंकड़ों में बड़ा खुलासा हुआ है। ग्रामीण विकास विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, यूपी में जॉब कार्ड वाले परिवारों में से सिर्फ करीब 4 फीसदी परिवारों को ही रोजगार मिल पाया है।
रिपोर्ट के अनुसार, VB-G-RAM-G योजना के तहत उत्तर प्रदेश में कुल 1.77 करोड़ जॉब कार्ड परिवार दर्ज हैं। इनमें से केवल 7,68,550 परिवारों ने ही योजना के तहत रोजगार प्राप्त किया। आंकड़ों के मुताबिक, योजना में रोजगार पाने वाले परिवारों की संख्या कुल जॉब कार्ड परिवारों का करीब 4 प्रतिशत ही है।
ग्रामीण विकास विभाग के आंकड़ों पर आधारित इस रिपोर्ट ने ग्रामीण रोजगार योजना के क्रियान्वयन और पहुंच को लेकर सवाल खड़े किए हैं।









