
अभिषेक सिंह यूपी कैडर के 2011 बैच के आईएएस अफसर है, लेकिन काफी दिनों से गायब रहने के कारण फरवरी 2023 से निलंबित चल रहे थे । पिछले महीने उन्होनें प्रदेश के नियुक्ती विभाग को इस्तीफा दिया था और अब उनके इस्तीफे को लेकर जानकारी सामने आई है।
अभिषेक सिंह राजनीती में काफी सक्रीय रहते है और काफी फिल्में भी कर चुके है ,हाल में उनका एक गाना अभिनेत्री सनी लियॉनी के साथ रिलीज हुआ था । बता दें आईएएस अभिषेक सिंह की पत्नी दुर्गा नागपाल भी आईएएस अफसर है और वर्तमान में बांदा से डीएम है ।
दरअसल, आईएएस अभिषेक सिंह ने पिछले महीने नियुक्ती विभाग को इस्तीफा दिया था, जिसको अब राज्य सरकार ने मंजूरी दे दिया है और आगे केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग डीओपीटी को भेज दिया है। उनके इस इस्तीफे को लेकर तमाम तरीके की अटकले लगाई जा रही है कि इसके बाद वो फिल्मों में सक्रीय होगें की राजनीती में जाएंगे , हालाकिं इसको लेकर अभी तक कोई अधिकारिक जानकारी की पुष्टी नही हुई है।









