Weather Update: आज साफ रहेगा यूपी का मौसम, इस दिन होगी प्रदेश के इन जिलों में बारिश

उत्तर प्रदेश में मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। कभी अचानक बारिश तो कभी ठंडी हवाएं चलने लगती हैं, कभी आसमान को बादल धूप से...

उत्तर प्रदेश में मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। कभी अचानक बारिश तो कभी ठंडी हवाएं चलने लगती हैं, कभी आसमान को बादल धूप से घेर लेते हैं। कभी धूप इतनी हो जाती है कि मार्च में ही जून की गर्मी का अहसास करा देती हैं। बुधवार को मौसम खुला रहने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार 3 मार्च तक बारिश नही होगे बादल का आना जाना लगा रहेगा। आज तापमान में 2 – 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है। 3 मार्च को पश्चिमी यूपी में अधिक बारिश होने के आसार हैं।

लखनऊ मौसम केंद्र की जानकारी के मुताबिक राजधानी का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। वहीं बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी समेत बलिया चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से लेकर 12 डिग्री सेल्सियस के बीच में ऊपर नीचे होगा।

Related Articles

Back to top button