
औरैया कोतवाली के गेट के सामने महिला से छेड़खानी उसे अगवा करने की कोशिश और लूट का मामला सामने आया है। वारदात के बाद भीड़ इक्ट्ठा होने पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा था लेकिन पुलिस ने बाद में उन्हें छोड़ दिया। घटना के बाद से लोगों में नाराजगी है। आपको बता दें कि पीड़िता कोतवाली में प्रार्थना पत्र देने आई थी उसी वक्त ये मामला सामने आया लेकिन छेड़खानी करने वाले दबंगों के रसूख के आगे पुलिस नतमस्तक नजर आई।
प्रार्थना पत्र देने गई महिला के साथ कोतवाली के बाहर हुई छेड़खानी। महिला के साथ गाली गलौज मारपीट वह गाड़ी में डालने का किया गया प्रयास। सदर कोतवाली के मुख्य गेट पर हुई वारदात। वारदात से शहर में सनसनी। दबंग ने महिला के साथ कोतवाली के बाहर की छेड़खानी। महिला की चेन व ₹5000 की हुई लूट। महिला के साथ महिला के परिजनों की मौजूदगी में हुई छेड़खानी। भीड़ इकट्ठा होने पर मौके पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा था।
पुलिस ने सांठगांठ कर कोतवाली के बाहर छेड़खानी करने वाले को छोड़ा। घटना को लेकर लोगों में नाराजगी। छेड़खानी करने वाले दबंग को रसूख के आगे पुलिस भी हुई नतमस्तक। जनता के सामने पकड़ कर बिठाया था कोतवाली में। कुछ समय बाद आरोपी को छोड़ा। सदर कोतवाली के सामने मेन गेट का मामला।