तब कसाब को दिलाया था फांसी, अब BJP को दिलाएंगे जीत! मशहूर वकील उज्ज्वल निकम बने भाजपा प्रत्याशी…

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से दिवंगत भाजपा नेता प्रमोद महाजन की बेटी पूनम महाजन को अपना प्रत्याशी बनाया था।

लोकसभा चुनाव के बीच बड़ी खबर सामने आई है। जिसके तहत मुंबई नॉर्थ सेंट्रल सीट से भाजपा ने पूनम महाजन का टिकट काट कर उज्ज्वल निकम को अपना नया प्रत्याशी घोषित किया है। बता दें, उज्ज्वल निकम ही वो सरकारी वकील थे जिसने कसाब को फांसी की सजा दिलवाई थी। 26/11 हमले के अलावा निकम ने मुंबई बम ब्लास्ट केस, गुलशन कुमार मर्डर केस, गेटवे ऑफ इंडिया ब्लास्ट और प्रमोद महाजन मर्डर केस जैसे कई बड़े केसों को भी उनके अंजाम तक पहुँचाया है।

बता दें, उज्जवल निकम महाराष्ट्र के जलगांव शहर के एक मराठा परिवार से ताल्लुक रखते हैं। जो कि पेशे से एक मशहूर वकील भी हैं। उनके इसी रुतबे और काम को देखते हुए अब भाजपा ने उन्हें मुंबई नॉर्थ सेंट्रल सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

गौरतलब है कि इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से दिवंगत भाजपा नेता प्रमोद महाजन की बेटी पूनम महाजन को अपना प्रत्याशी बनाया था। पूनम ने 2014 और 2019 में मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से जीत हासिल की थी। साथ ही वह BJP की युवा शाखा की पूर्व अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button