दीपावली की त्योहार शुरु हो गया है। धनतेरस को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। व्यापारीयों को भी दीपावली को लेकरअच्छी बिक्री होने की उम्मीद है। धनतेरस पर सुबह से ही बाजारों में रौनक दिखने लगी है। त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों के भी हौसले बुलंद रहते हैं और मिलावटी मिठाइयां बेचने से बाज नहीं आते।
रोकथाम के लिए प्रशासन द्वारा किए जाते हैं हर संभव प्रयास
दीपावली पर मिठाइयों में मिलावट खोरी शुरू हो जाती है जिसकी रोकथाम के लिए प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहे है। मिलावटखोरी रोखने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा जगह-जगह अभियान चलाया जाता है और गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई भी होती है। दीपावली पर मिठाइयों में मिलावट खोरी शुरू हो जाती है जिसकी रोकथाम के लिए प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहे है।
जाँच परख कर ही खरीदे मिठाई
त्योहार पर मिठाइयों को खरीदने में काफी सावधानी बरतनी चाहिए। मिलावटी मिठाई आपके स्वास्थ्य पर काफी प्रभाव डाल सकती है। दीवाली की खरीददारी में मठाई का काफी बड़ा कारोबार होता है ऐसे में मिलावटखोरी भी खूब होती है इसलिए मिठा का प्रयोग करते समय उसको सही से जांचना परखना जरुरी है।