बांसी मुंह पानी पीने के इन फायदों से बदल जाएगी ज़िन्दगी, जानते ही आज ही अपना लेंगे ये तरीका

रोजाना बांसी मुँह पानी पीने से शरीर में टॉक्सिन्स की मात्रा कम होती है। साथ ही इससे लिवर, आंत और पेट की सफाई भी होती है।

कहते हैं अगर आपके सुबह की शुरुआत अच्छी हो तो पूरा दिन अच्छा जाता है। ऐसे में सुबह उठकर आप जो कुछ भी करते हो तो उसका असर सीधे आपके स्वास्थय पर पड़ता है इसलिए सुबह उठकर आप क्या करते हैं, इस बारे में जानना बेहद जरूरी है। जैसे की कई लोग बिस्तर से उठते ही चाय पीने लगते हैं, तो कुछ बुजुर्गों को अक्सर सुबह के समय बांसी मुँह पानी पीते भी देखा जाता है। अगर आप भी सुबह उठकर पानी की जगह चाय का सेवन करते हैं तो आपको हमारा यह लेख पूरा पढ़ना चाहिए। क्यूंकि बासी मुंह चाय पीने से आपका शरीर बीमारियों का घर बन सकता है, वहीं अगर आप सुबह सुबह  बासी मुंह रोजाना पानी पीने से आपको हैरान कर देने वाले फायदे मिलेंगे। तो चलिए जानते हैं रोजाना बासी मुंह पानी पीने के फायदे क्या हैं।

दरअसल, रोजाना बांसी मुँह पानी पीने से शरीर में टॉक्सिन्स की मात्रा कम होती है। साथ ही इससे लिवर, आंत और पेट की सफाई भी होती है। यह नुस्खा आपको आपके पेट से जुड़ी कई बीमारियों से भी निजात दिला सकता है। इसके अलावा बासी मुंह पानी पीने के और भी कई तरह के अपने फायदे हैं। पर इसके लिए हमें ये जानना बहुत जरूरी है कि बासी मुंह कितना पानी पीना चाहिए?

तो सबसे पहले ये जान लीजिये कि बासी मुंह कितना पानी पीना चाहिए

स्वास्थ्य जानकारों की मानें तो एक व्यक्ति को रोजाना सुबह बासी मुंह कम से कम दो गिलास पानी पीना चाहिए। ऐसा करने वाले व्यक्ति को पित्त कंट्रोल करने में मदद मिलती है। साथ ही इसका सेवन आपके पाचन क्रिया को भी संतुलित बनाए रखता है। बांसी मुँह पानी पीने से आपके शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स का भी सफाया होता है और पेट भी साफ होता है।

पानी पीने से आपके पेट में हो रही एसिडिटी के परेशानी से भी आप निजात पा सकते हो। इसके साथ ही खट्टा डकार, पेट में दर्द  जैसी कई सारी बीमारियां अपने आप ख़त्म होने लगती हैं। बांसी मुँह पानी पीने के पीछे जानकारों ने सोते समय मुंह में जमा होने वाले बैक्टीरिया को बताया है। जानकारों का मानना है कि जब आप सुबह बांसी मुँह पानी पीते हो तो आप मुँह में जमा होने वाले उन बैक्टीरिया को भी निगल लेते हैं जो आपके इम्यूनिटी को और बेहतर बनाते हैं। साथ ही ये बैक्टीरिया आपके पाचन क्रिया को भी स्वस्थ रखते हैं। ये तरीका आपके अंदर होने वाले अपच को रोकता है और दिनभर बीपी बैलेंस करने में भी मदद करता है। ऐसे में अगर आप भी सुबह उठ कर सबसे पहले चाय पीते हो तो आज ही अपने जीवनी में बदलाव लाएं और चाय की जगह बांसी मुँह पानी पीना शुरू कर दीजिये। 

Related Articles

Back to top button