“जिन लोगों ने मेरे मंदिर जाने पर उसे धोया…”, कन्नौज मामले पर Akhilesh Yadav का बड़ा बयान

बुधवार को अखिलेश ने कन्नौज में उनके द्वारा मंदिर दर्शन के बाद BJP कार्यकर्ताओं द्वारा उसे धोए जाने को चुनावी मुद्दा बनाते हुए हमला साधा है।

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सोमवार यानी कल कन्नौज के शिव मंदिर में भगवान शिव की पूजा और आरती की थी। जिसके बाद ये आरोप लगा कि अखिलेश यादव के मंदिर दौरे के कुछ ही देर बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंदिर के गंगाजल से धोया। अब इसपर बड़ा हंगामा खड़ा हो गया है। इसको लेकर समाजवादी पार्टी और सपा कार्यकर्ता भाजपा पर लगातार हमलावर हैं। मगर अब इस मामले पर सपा चीफ और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आया है।

दरअसल, अखिलेश यादव ने इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए भरिया जनता पार्टी पर जबरदस्त हमला बोला है। बुधवार यानी 5 मई को अखिलेश यादव ने एक चुनावी प्रचार के दौरान कन्नौज में उनके द्वारा मंदिर दर्शन के बाद BJP कार्यकर्ताओं द्वारा उसे धोए जाने को चुनावी मुद्दा बनाते हुए हमला साधा है।

उन्होंने कहा कि, “जिन लोगों ने मेरे मंदिर जाने पर उसे धोया, इस बार जनता वोट से उन्हें ऐसा धोएगी की बीजेपी का सफाया हो जाएगा। अब तो इनके मुंह से 400 निकलता भी नही।”

Related Articles

Back to top button