विधान सभा सत्र के पहला दिन आज, Akhilesh Yadav निकालेंगे पैदल मार्च!

आज उत्तर प्रदेश में विधानसभा सत्र का पहला दिन हैं। जहां एक तरह विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महान जी ने कहा हैं कि आज के दिन सिर्फ महिलाओं को प्राथमिकता से बोलने दिया जायेगा...

आज उत्तर प्रदेश में विधानसभा सत्र का पहला दिन हैं। जहां एक तरह विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महान जी ने कहा हैं कि आज के दिन सिर्फ महिलाओं को प्राथमिकता से बोलने दिया जायेगा। वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पैदल मार्च निकाल रहे हैं। अखिलेश यादव समाजवादी कार्यालय से विधानसभा तक पैदल जायेंगे। इस दौरान उनके साथ पार्टी के विधायक व कई अन्य कार्यकर्ता उनके साथ रहेंगे।

अखिलेश यादव आज उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर घेरने का प्रयास करेगी। अगर राजनितिक पटल की ओर से देखा जाये तो कहीं न कहीं ये सारा कुछ 2024 लोकसभा चुनाव को निशाना बनाते हुए किया जा रहा हैं। राजनितिक विश्लेषज्ञों के मुताबिक अखिलेश यादव 2024 चुबनाव से पहले पार्टी को मजबूत करना कहते हैं। विभिन्न राज्यों में पक्ष की सभी बड़ी पार्टियां इसी तरह से भारतीय जनता पार्टी को घेरन का प्रयास कर रही हैं।

आज भी प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हैं। माना जाये कि किसी भी तरह का यदि माहौल बिगड़ने का प्रयास किया जायेगा तो योगी सरकार का सख्त आदेश हैं की उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही अखिलेश यादव ने विधानभवन के बाहर बेरोजगार, किसान हितों, महंगाई व पेंशन को लेकर धरना प्रदर्शन करने को थे। लेकिन उस दिन बारिश के चलते प्रदर्शन अधिक प्रभावी नहीं रहा। कई विधायकों और नेताओं को पुलिस के द्वारा उठाकर उनके घर में नजर बंद भी कर दिया गया था।

Related Articles

Back to top button