घोसी चुनाव में मिली हार पर बिफरे पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, जीत के बाद EVM पर चुप्पी पर किया तंज

चुनाव में हार के बाद विपक्ष के नेता EVM और निर्वाचन आयोग पर ठीकरा फोड़ते है, लेकिन जीत के बाद अब चुप क्यों है ?

वाराणसी: घोसी में हुए विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी की जीत से INDIA गठबंधन दलों में जश्न का माहौल है। वही दूसरी ओर उपचुनाव में मिली हार को लेकर बीजेपी समीक्षा में जुट गई है। इसी बीच वाराणसी पहुंचे उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने घोसी में जीत के बाद EVM पर विपक्ष के नेताओं की चुप्पी पर सवाल उठाया है।

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि चुनाव में हार के बाद विपक्ष के नेता EVM और निर्वाचन आयोग पर ठीकरा फोड़ते है, लेकिन जीत के बाद अब चुप क्यों है ? घोसी में समाजवादी पार्टी अपनी सीट को बरकार रखी है और हम अपनी हार को स्वीकार कर रहें है। जयवीर सिंह ने बीजेपी प्रत्याशी की हार पर पार्टी द्वारा समीक्षा किए जाने की बात कही।

भारत की सनातन संस्कृति को मिटाने की बात करने वाले नष्ट हो गए : जयवीर सिंह
सनातन संस्कृति और भारत बनाम इंडिया के बहस को लेकर चल रहे राजनीतैतिक बयानबाजी को लेकर प्रायटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा पर आदिकाल से कोई प्रश्नचिन्ह नही लगा है। हमारे सनातन संस्कृति को मिटाने की बात बहुत बार बहुत से लोगो के द्वारा किया गया, रावण से लेकर बाबर और औरंगजेब ने हमारी संस्कृति पर हमला किया।

हमारी संस्कृति पर हमला करने वाले नष्ट हो गए , हमारी संस्कृति अछूड है और इसे कोई नष्ट नही कर पाया। जिस प्रकार से षड्यंत्र के तहत हमारी सनातन संस्कृति पर हमले किए जा रहे है, यह भारत और भारतीयता के खिलाफ है। देश की जनता इसे बर्दास्त नही करेगी और आने वाले समय में इसका मुंहतोड़ जवाब देगी।

रिपोर्ट : नीरज कुमार जायसवाल

Related Articles

Back to top button