
मथुरा : वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के पास बड़ा हादसा हो गया है. यहाँ पर जर्जर मकान का छज्जा गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई है. हादसा बांके बिहारी मंदिर से लगभग 150 मीटर की दूरी पर हुआ है. जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 8 -10 श्रद्धालु गंभीर रूप दे घायल हो गए है घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मथुरा
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) August 15, 2023
➡️छज्जा गिरने से 5 श्रद्धालुओं की मौत का मामला
➡️डीएम,एसएसपी शैलेश कुमार पांडे अस्पताल पहुंचे
➡️DM ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल-चाल
➡️डीएम ने घायलों को हर संभव मदद का दिलाया भरोसा
➡️सौ सैया अस्पताल में चल रहा घायल श्रद्धालुओं का इलाज.#Mathura pic.twitter.com/wInWf7Po4A
हादसा देख मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग भागकर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। मलबे में दबे लोगों को रेस्क्यू करके बाहर निकाला गया। एंबुलेंस न पहुंचने पर उन्हें तत्काल ई रिक्शा की मदद से सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया गया। यहां जाच के बाद डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया जबकि कई लोगों का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। मृतकों में गीता कश्यप निवासी कानपुर, अरविंद कुमार निवासी कानपुर नगर, रश्मि गुप्ता निवासी कानपुर, अंजू मुगयी निवासी वृंदावन और एक अज्ञात शामिल है।
एसएसपी शैलेश कुमार पांडे और जिलाधिकारी पुलकित खरे ने अस्पताल जाकर घायलों का जाना हाल-चाल जाना और घायलों को हर संभव बेहतर उपचार और मदद का भरोसा दिलाया है. जिलाधिकारी पुलकित खरे ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है. उन्होंने बताया की हादसे में पांच लोगों जी मौत हुई है. 4 लोग हॉस्पिटल में एडमिट है, उनका इलाज चल रहा है. मौके पर प्रशासन की टीम मौजूद है. जिन लोगों की मौत हुई है और जिनका इलाज़ चल रहा है, उनको नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाएगा। जांच के लिए भी टीमें लगी हुई हैं.









