पुलिस महकमे में चली तबादला एक्सप्रेस, थाने के प्रभारी निरीक्षकों के क्षेत्र में किया गया बदलाव

आधा दर्जन से अधिक थाने के प्रभारी निरीक्षक के क्षेत्र में बदलाव किया है। वहीं दो प्रभारी निरीक्षक को गैर जनपद रवाना कर दिया ।

अमेठी एसपी ने आधा दर्जन से अधिक थाने के प्रभारी निरीक्षक के क्षेत्र में बदलाव किया है। एसपी ने फुरसतगंज एसओ से चार्ज छिन लिया है। वहीं दो प्रभारी निरीक्षक को गैर जनपद रवाना कर दिया है।

शिवरतनगंज थाने के थानाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह को थाना फुरसतगंज की कमान मिली,वहीं शिवरतनगंज थाने के जिम्मेदारी तरूण पाल को मिली। मुसाफिरखाना के प्रभारी निरीक्षक को मुख्यालय गौरीगंज की जिम्मेदारी मिली, गौरीगंज के कोतवाल को मुंशीगंज थाने की जिम्मेदारी दी गई।

एसपी के पीआरओ रहे उप-निरीक्षक अवनीश सिंह शुक्ल बाजार थाने को नयी जिम्मेदारी मिली। मुसाफिरखाना कोतवाली के नये कोतवाल के रूप मे विनोद कुमार सिंह को जिम्मेदारी मिली। संग्रामपुर के थानाध्यक्ष निर्मल सिंह को एसपी का पीआरओ बनाया गया।

Related Articles

Back to top button