यूपी में 30 PPS अफसरों के तबादले, जानें किसकी कहां हुई नई तैनाती!

यूपी में 30 PPS अफसरों के तबादले हुए हैं. इस बड़े फेरबदल में गोपाल सिंह को पुलिस उपाधीक्षक हाथरस बनाया गया है. वहीं, हरिमोहन सिंह सहायक पुलिस आयुक्त गाजियाबाद, राजीव कुमार यादव सहायक पुलिस आयुक्त प्रयागराज बनाया गया है. साथ ही अन्य अफसरों की तैनाती विभिन्न स्थानों पर हुई है.

लखनऊ- यूपी में 30 PPS अफसरों के तबादले हुए हैं. इस बड़े फेरबदल में गोपाल सिंह को पुलिस उपाधीक्षक हाथरस बनाया गया है. वहीं, हरिमोहन सिंह सहायक पुलिस आयुक्त गाजियाबाद, राजीव कुमार यादव सहायक पुलिस आयुक्त प्रयागराज, अंशुमान मिश्रा भ्रष्टाचार निवारण संगठन मुख्यालय, शैलेन्द्र सिंह परिहार सहायक पुलिस आयुक्त प्रयागराज, संतोष कुमार CO पुलिस मुख्यालय सोशल मीडिया, रूकमणि वर्मा डीएसपी पावर कॉरपोरेशन लखनऊ, लालता प्रसाद साहू डीएसपी विशेष जांच, लखनऊ की जिम्मेदारी मिली है.

इसके अलावा निष्ठा उपाध्याय पुलिस उपाधीक्षक चित्रकूट बने, केशवनाथ पुलिस उपाधीक्षक संतकबीर नगर बने, सत्येंद्र प्रसाद तिवारी एसीपी लखनऊ नगर बने, रामकृष्ण तिवारी एसीपी गौतमबुद्धनगर बने, पंचम लाल DSP भ्रष्टाचार निवारण संगठन लखनऊ, इंद्रप्रकाश सिंह सहायक पुलिस आयुक्त कानपुर नगर, बृजनंदन राय पुलिस उपाधीक्षक बलरामपुर बनाए गए, नितिन कुमार सिंह एसीपी लखनऊ नगर बनाए गए, रजनीश वर्मा सहायक पुलिस आयुक्त लखनऊ नगर, राजकुमार सिंह एसीपी वाराणसी नगर बनाए गए.

अवधेश कुमार पाण्डेय पुलिस उपाधीक्षक हरदोई, चन्द्रपाल शर्मा पुलिस उपाधीक्षक गोंडा बनाए गए, वन्दना शर्मा पुलिस उपाधीक्षक हरदोई बनाई गईं, ज्ञान प्रकाश राय एसीपी गाजियाबाद बनाए गए, बृजेश सिंह पुलिस उपाधीक्षक संतकबीर नगर बने, विवेक सिंह सहायक पुलिस आयुक्त गाजियाबाद बने, संजय नाथ तिवारी पुलिस उपाधीक्षक अंबेडकरनगर बने, सलोनी अग्रवाल सहायक पुलिस आयुक्त गाजियाबाद, अरूण सहायक सेनानायक 34वीं वाहिनी PAC वाराणसी, अभिषेक तिवारी पुलिस उपाधीक्षक महोबा बनाए गए, लक्ष्मीकान्त गौतम पुलिस उपाधीक्षक झांसी बनाए गए और रूचि गुप्ता को पुलिस उपाधीक्षक सहारनपुर की जिम्मेदारी मिली है.

Related Articles

Back to top button