
भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी के भाई मोहम्मद कैफ पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर रेप करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, वह दिल्ली में एक एयरलाइन में केबिन क्रू के पद पर कार्यरत थी। महिला का दावा है कि रिलेशनशिप में आने से पहले उसने मोहम्मद कैफ को अपने बारे में पूरी जानकारी दी थी, जिसके बाद कैफ ने शादी का वादा कर उसे नौकरी छोड़ने के लिए कहा था।
बता दें, पीड़िता का आरोप है कि मोहम्मद कैफ ने लखनऊ, दिल्ली और कोलकाता समेत अलग-अलग शहरों में शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। नौकरी छूटने और शादी से मुकरने के बाद पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाते हुए लखनऊ पुलिस से संपर्क किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी ईस्ट (DCP East) ने पूरे प्रकरण की गहन जांच एसीपी विभूतिखंड (ACP Vibhuti Khand) को सौंप दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता के बयानों और साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच की जा रही है, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।









