राष्ट्रपति की कुर्सी पर बैठते ही ट्रंप लेने जा रहे ये बड़े फैसले

आज डोनॉल्ड ट्रंप अमेरिका के 47 वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने जा रहे हैं। ये दूसरी बार होगा जब ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति की कुर्सी पर बैठेंगे। शपथ लेते ही डोनाल्ड ट्रंप डोनाल्ड ट्रंप के इमिग्रेशन, ऊर्जा नीति और संघीय सरकार के संचालन पर बड़े फैसले लेने की उम्मीद है। बता दें डॉनाल्ड ट्रंप ने करीब-करीब 100 कार्यकारी आदेश जारी करने का फैसला लिया है। कई ऑर्डर तो ऐसे हैं जो बाइडेन प्रशासन द्वारा लागू किए गए आदेशों को उलटने या समाप्त करने के लिए हैं।

कौन कौन बनेगा POTUS के शपथ ग्रहण का हिस्सा

बता दें इस शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा ग्रैमी विजेता नेली, ली ग्रीनवुड, किड रॉक, बिली रे साइरस, क्रिस्टोफर मैकचियो शामिल होंगे। खबर ये भी है कि इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगी। भारत से विदेश मंत्री एस जयशंकर भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे और तो और अर्जेनटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे । बता दें इस लिस्ट में कई नामी-गिरामी नाम हैं जिनका कार्यक्रम में शामिल होना तय है।

Related Articles

Back to top button