
नगर पालिका बागेश्वर द्वारा बागेश्वर के व्यापारियों से आगामी उतरायणी मेले के नाम पर जारी किये गये अतिरिक्त टैक्स जमा करने के संबंधी नोटिसो के विरोध में प्रान्तिय व्यापार मंडल बागेश्वर के अध्यक्ष कवि जोशी ने मेले ईओ बागेश्वर को ज्ञापन सौपा हैं।

बागेश्वर व्यापार मंडल के अध्यक्ष कवि जोशी का कहना हैं, कि नगर पालिका बडे मेले आयोजनो के नाम शहर के व्यापारियों से वसूली कि जा रही हैं, नगर पालिका बागेश्वर द्वारा सभी व्यापारियों को पूर्व में नोटिस के माध्यम से अतिरिक्त टैक्स जमा करने का तुकलकी फरमान जारी किया गया है, जिसका व्यापार मंडल बागेश्वर विरोध करता हैं, जल्द से जल्द यदि मेले आयोजन के नाम पर व्यापारियों को जारी नोटिस वापिस नही हुये तो जल्द से जल्द आंदोलन किया जायेगा।