300 फीट गहरे बोरवेल में गिरी थी ढाई साल की मासूम बच्ची, 3 दिनों से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मुगावली गांव में खेलने के दौरान 300 फिट गहरे बोरवेल में गिरी ढाई साल की बच्ची की जान को बचाने के लिए अभियान जारी है. यह बच्ची 6 जून को बोरवेल में गिरी थी.

सिहोर; मुगावली गांव में खेलने के दौरान 300 फिट गहरे बोरवेल में गिरी ढाई साल की बच्ची की जान बचाने के लिए बचाव अभियान जारी है. यह बच्ची 6 जून को बोरवेल में गिरी थी. बच्ची की जान बचाने के लिए 3 दिनों से जद्दोजहद जारी है. इस रेस्क्यू ऑपरेशन को ऑपरेट करने के लिए जोधपुर से एक्सपर्ट टीम को बुलाया गया है. वहीं, एनडीईआरएफ व एसडीईआरएफ की टीम पहले से ही बच्ची को निकालने के लिए संघर्ष कर रही है.

6 जून से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
आर्मी जवानों के मुताबिक पहले बच्ची 15 से 20 फिट नीचे थी, लेकिन ऑपरेशन जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे ही बच्ची भी नीचे की तरफ खिलक रही है. वर्तमान में बच्ची 150 फिट नीचे फंसी हुई है. गौरतलब है कि बच्ची के बोरवेल में गिरने की सूचना 6 जून को जिला प्रशासन को मिली थी. जिसके बाद रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया गया. सेना ने मासूम को रॉड हुक से निकालने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली.

आधुनिक मशीनों से हो रही बोरबेल की खुदाई
रेस्क्यू ऑपरेशन में हाइड्रोलिक ब्रेकन, रॉक ड्रिल मशीन, पोकलेन मशीन जैसी आधुनिक मशीनों का प्रयोग किया जा रहा है. लेकिन चिंता का विषय यह है कि पत्थर तोड़ने से हुए कंपन के कारण बच्ची और नीचे खिसक रही है. ऑपरेशन में लगे एक कर्मी ने बताया कि अब दो फीट की खुदाई करने में तीन से चार घंट का समय लग रहा है. बुधवार शाम तक करीब 35 फीट गड्ढा खोदा जा चुका था और लगातार खोदाई जारी है.

Related Articles

Back to top button