आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बोली मंत्री रेखा आर्य-तिरंगे ध्वज पर प्रश्नचिन्ह लगा रहें लोगों का मानसिक दिवालियापन

आज़ादी के अमृत महोत्सव की 75 वीं वर्षगांठ पर जहां एक तरफ़ पूरा देश सेलिब्रेट कर रहा है। वहीं उत्तराखंड भाजपा के छोटे से छोटे और बड़े से बड़े नेता भी आज़ादी के अमृत महोत्सव की 75 वीं वर्षगांठ के मद्देनज़र तिरंगा जन जागरण यात्रा करते नज़र आ रहे हैं

आज़ादी के अमृत महोत्सव की 75 वीं वर्षगांठ पर जहां एक तरफ़ पूरा देश सेलिब्रेट कर रहा है। वहीं उत्तराखंड भाजपा के छोटे से छोटे और बड़े से बड़े नेता भी आज़ादी के अमृत महोत्सव की 75 वीं वर्षगांठ के मद्देनज़र तिरंगा जन जागरण यात्रा करते नज़र आ रहे हैं। महिला एवं बाल कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने शहीद स्मारक कचहरी से पुलिस लाईन तक हर घर तिरंगा अभियान को सफल के बनाने के लिए तिरंगा जन जागरण यात्रा में हिस्सा लिया।

इस दौरान मंत्री रेखा आर्य ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आज़ादी के अमृत महोत्सव की 75वीं वर्षगांठ पर हमारे देश की आन बान शान तिरंगे को घर-घर पहुंचाने में भला दिक़्क़त क्या है। साथ ही मंत्री रेखा आर्य ने ये भी कहा कि जो लोग तिरंगे जैसे ध्वज पर प्रश्नचिन्ह लगा रहे हैं ये महज़ उनका मानसिक दिवालियापन है इसके सिवा कुछ नहीं।

भाजपा ने आज यानि 13 अगस्त से हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत कर दी है, जो कि आगामी 15 अगस्त तक बदस्तूर जारी रहेगा। बता दें कि उत्तराखंड भाजपा ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत क़रीब 20 लाख घरों पर तिरंगा फैराने का लक्ष्य रखा है। बहरहाल, अब देखना होगा कि भाजपा अपने हर घर तिरंगा अभियान में कितना सफ़ल हो पाती है।

Related Articles

Back to top button