यूपी में 10 IAS अधिकारियों का तबादला, कई वरिष्ठ अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश में 10 IAS अधिकारियों का तबादला किया गया है। अमित कुमार घोष, अमृत अभिजात, वी. हेकाली झिमोमी समेत कई वरिष्ठ अफसरों को नई जिम्मेदारियां मिली हैं।

उत्तर प्रदेश में 10 IAS अधिकारियों का तबादला किया गया है। शासन स्तर पर हुए इस फेरबदल में कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

अमित कुमार घोष को ACS उच्च शिक्षा बनाया गया है। अमृत अभिजात को परिवहन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वी. हेकाली झिमोमी को प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य बनाया गया है।

महेंद्र प्रसाद अग्रवाल को प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण की जिम्मेदारी मिली है। अनिल कुमार को प्रमुख सचिव खाद्य-रसद विभाग बनाया गया है। एमकेएस सुंदरम को प्रमुख सचिव कृषि की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

IAS रविंद्र को प्रमुख सचिव पंचायती राज बनाया गया है। अमित गुप्ता को प्राविधिक शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। रणवीर प्रसाद को प्रमुख सचिव ऊर्जा बनाया गया है। वहीं, आशीष कुमार गोयल को ACS श्रम एवं सेवायोजन बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button