यूपी 2022 विधानसभा चुनाव : अखिलेश का भाजपा पर तंज कहा, UP का किसान BJP का सफाया चाहता है…

उत्तर प्रदेश 2022 चुनाव की तैयारियों में सभी राजनैतिक पार्टिया जुट गई है। चुनावी बयार को देखते हुए नेताओं का दलबदल का दौर जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के पूर्व नेता हरेंद्र मलिक अपने बेटे पंकज मलिक के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। नेताओं को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी की सदस्याता ग्रहण कराई है। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री ने इस दौरान भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमल बोला है। अखिलेश यादव ने कहा, प्रदेश का किसान आज सबसे ज्यादा सरकार से परेशान है। किसान आज भाजपा का सफाया चाहता है।

अखिलेश यादव ने कहा, राज्य में धान खरीदने का कोई इंतजाम नहीं है। खाद के लिए किसान लाइन लगा रहा है। प्रदेश में महंगाई आसमान छु रही है। पट्रोल और डीजल के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। आज प्रदेश का आम आदमी महंगाई से परेशान है लेकिन सरकार कुछ नहीं कर रही। उन्होंने कहा सरकार किसानों की नहीं बड़े लोगों की पार्टी है जो सेंसेक्स से चलते हैं।

इसी के साथ ही अखिलेश यादव ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा भाजपा सरकार की कानून व्यवस्था ऐसी है की उनके सांसद ही कूटे जा रहे हैं। सरकार ने डायल 100 की व्यवस्था को खराब कर दिया। मंत्री के बेटा किसानों पर गांड़ी चढ़ा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button