
ललितपुर : सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ आज ललितपुर जिले के दौरे पर रहे। जहां ‘हर घर नल’ परियोजना के तहत हो रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय जायजा लिया और विकास कार्यों की समीक्षा की। इसके बाद सीएम योगी मुरारी बापू के कार्यकर्म लिया। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है। रामराज्य का मतलब ‘कोई भेदभाव ना हो’। श्रीराम का जीवन सभी के लिए प्रेरणा है।
सरकार का काम गिनाते हुए सीएम योगी ने कहा लोगों के लिए राशन की व्यवस्था की गई। प्रदेश में सभी को फ्री वैक्सीन, फ्री इलाज और फ्री टेस्ट किया गया। आदर्श व्यवस्था में समाज का सहयोग जरुरी है।
बुंदेलखंड की बात करते हुए सेआम योगी ने कहा यहां की समस्या पर सरकार का ध्यान है। हर घर नल के सपने को साकार किया। किसान के खेत तक सिंचाई का पानी पहुंच रहा है। बुंदेलखंड में हर घर तक जल पहुंचाया। श्रीराम ने भारत की सामरिक ताकत को पहचाना था। भगवान श्रीराम ने कोई भेदभाव नहीं किया था।