UP Budget 2023: शहरी विस्तारीकरण के लिए 3000 करोड़ रखा प्रस्ताव, देखें आवास एवं शहरी नियोजन के क्षेत्र में इस बजट में क्या हैं खास !

योगी 2.0 सरकार का दूसरा बजट वित्त मंत्री सुरेश खन्ना आज बुधवार को विधानसभा में पेश कर रहे हैं। सीएम योगी की अगुआई में हुई ....

योगी 2.0 सरकार का दूसरा बजट वित्त मंत्री सुरेश खन्ना आज बुधवार को विधानसभा में पेश कर रहे हैं। सीएम योगी की अगुआई में हुई कैबिनेट की बैठक में बजट को मंजूरी मिली। वित्त मंत्री ने एक शेर सुनाते हुए बजट पेश करने की शुरुआत की। उन्होंने आवास एवं शहरी नियोजन के क्षेत्र में किये गए विकास के बारे में बताया।

बजट सत्र में सुरेश खन्ना के द्वारा आवास एवं शहरी नियोजन पर ये है खास –

  • प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के ए0एच0पी0 घटक के अन्तर्गत वर्तमान में 76 परियोजनाओं में लगभग 48,277 भवन निर्मित किये जा रहे हैं ।
  • इनमें से 22,718 भवन पूर्ण किये जा चुके हैं जबकि अवशेष भवन मार्च, 2023 तक पूर्ण कर लिया जाना लक्षित है।
  • लखनऊ विकास क्षेत्र तथा प्रदेश के समस्त विकास प्राधिकरणों के विकास क्षेत्र तथा नगर क्षेत्र में अवस्थापना सुविधाओं का विकास तथा वाराणसी एवं अन्य शहरों में रोप-वे सेवा विकसित किये जाने हेतु 150 करोड़ रूपये की व्यवस्था का प्रस्ताव है।
  • कानपुर मेट्रो रेल परियोजना हेतु वित्तीय वर्ष 2023-2024 में 585 करोड़ रूपये की बजट व्यवस्था का प्रस्ताव है।
  • आगरा मेट्रो रेल परियोजना हेतु 465 करोड़ रूपये की बजट व्यवस्था का प्रस्ताव है।
  • दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ काॅरिडोर रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम परियोजना का निर्माण कार्य प्रगति पर है। वित्तीय वर्ष 2023-2024 में 1306 करोड़ रूपये की व्यवस्था का प्रस्ताव है।
  • वाराणसी, गोरखपुर व अन्य शहरों में मेट्रो रेल परियोजना के क्रियान्वयन हेतु 100 करोड़ रूपये की व्यवस्था का प्रस्ताव है।
  • मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण/ नये शहर प्रोत्साहन योजना हेतु 3,000 करोड़ रूपये की व्यवस्था का प्रस्ताव है।
  • गोरखपुर नगर स्थित गोड़धोइया नाला एवं रामगढ़ ताल के जीर्णोद्धार तथा इण्टरसेप्शन, डाइवर्जन एवं ट्रीटमेंट सम्बन्धी परियोजना हेतु भूमि अधिग्रहण के लिए 650 करोड़ 10 लाख रूपये की व्यवस्था का प्रस्ताव है।

Related Articles

Back to top button
Chcete se naučit nové triky na vylepšení vašeho života? Navštivte náš web plný užitečných rad a tipů, receptů a článků o zahradničení. S našimi lifestylovými hacky a inspirací z kuchyně i zahrady se stanete skutečným profesionálem v každodenním životě. Připojte se k nám a objevte nové způsoby, jak usnadnit si život a vytvořit skvělé jídlo z domova! Základní pravidla pro úspěšné prořezávání stromů v 10 druhu ovoce vhodné pro Kopřivová infuze: recept Prozkoumejte naše užitečné tipy a triky pro každodenní život, domácí kuchařství a zahradničení. Zde naleznete užitečné články, recepty a návody, které vám pomohou zlepšit vaše dovednosti a přinést do vašeho života více radosti a harmonie. Sledujte nás a objevujte nové způsoby, jak využít maximum z každého dne!