
उत्तर प्रदेश में बुधवार को प्रदेश वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विभिन्न क्षेत्रों के विकास के लिए बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने सरकार की चल रही योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी उन्होंने बताया कि किस योजना के लिए सरकार ने आगे कितना प्रस्ताव रखा हैं। बजट में राजकोषीय सेवाओं से राजस्व संग्रहण के लिए निर्धारित किये गए नए लक्ष्य –
राजकोषीय सेवायें
राज्य वस्तु एवं सेवा कर तथा मूल्य संवर्धित कर से राजस्व संग्रह का लक्ष्य 01 लाख 50 हजार करोड़ रुपये (1,50,000 करोड़ रुपये) निर्धारित किया गया है।
आबकारी शुल्क
आबकारी शुल्क से राजस्व संग्रह का लक्ष्य 58 हजार करोड़ रुपये (58,000 करोड़ रुपये) निर्धारित किया गया है।
स्टाम्प एवं पंजीकरण
स्टाम्प एवं पंजीकरण से राजस्व संग्रह का लक्ष्य 34 हजार 560 करोड़ रुपये (34,560 करोड़ रुपये) निर्धारित किया गया है।
वाहन कर
वाहन कर से राजस्व संग्रह का लक्ष्य 12 हजार 672 करोड़ रुपये (12,672 करोड़ रुपये) निर्धारित किया गया है।