UP By-Election Result: मैनपुरी, रामपुर और खतौली में वोटों की गिनती आज, डिंपल यादव समेत कई दिग्गजों की किस्मत का होगा फैसला

उत्तर प्रदेश में मैनपुरी की लोकसभा सीट और रामपुर,खतौली की विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के वोटों की गिनती गुरुवार यानि आज होगी। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी।

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में मैनपुरी की लोकसभा सीट और रामपुर,खतौली की विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के वोटों की गिनती गुरुवार यानि आज होगी। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अर्धसैनिक बल, पुलिस और पीएसी तैनात की गई।

यूपी में 3 सीटों के लिए वोटों की गिनती आज होगी। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरु होगी। मैनपुरी में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी डिंपल यादव और BJP प्रत्याशी हैं रघुराज सिंह शाक्य कि किस्मत का फैसला होगा। रामपुर में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी आसिम राजा और भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना में कड़ा मुकाबला है। वहीं खतौली में आरएलडी-सपा गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया और बीजेपी प्रत्याशी राजकुमारी सैनी के बीच कांटे की टक्कर है।

उपचुनाव की मतगणना को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना होगी। अर्धसैनिक बल, पुलिस और पीएसी तैनात की गई। बता दें, यूपी की तीनों सीटों पर 5 दिसंबर को वोटिंग हुई थी। मैनपुरी में 54.37 प्रतिशत, रामपुर में 33.94 और खतौली में 54.46 प्रतिशत मतदान हुआ। रामपुर में सबसे कम वोटिंग हुई है।

बता दें, मैनपुरी सीट पर उपचुनाव सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण हो रहा है। रामपुर सीट पर सपा नेता आजम खान को अयोग्य ठहराए जाने के कारण खाली हुई थी। वहीं खतौली में विक्रम सिंह सैनी को 2013 मुजफ्फरनगर दंगों के एक मामले में 2 साल की सजा के बाद आयोग्य घोषित किये जाने के कारण हो रहा है।

Related Articles

Back to top button