
लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज 3 जिलों के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान सीएम योगी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे और विकास परियोजनाओं का निरीक्षण भी करेंगे। सीएम योगी सभी जिलों के दौरे के बाद 5.35 बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज सहारनपुर,मुजफ्फरनगर और शामली का दौरा करेंगे। सीएम योगी सुबह 10 बजे सहारनपुर के सरसावा पहुंचेंगे, सीएम योगी सुबह 10.20 बजे पुलिस लाइन सहारनपुर आगमन होगा। यहां पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक और 2 विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। वहीं दोपहर 12.30 बजे विकास कार्यक्रमों की मंडलीय समीक्षा बैठक करेंगे।
सहारनपुर के बाद सीएम योगी 3.15 बजे मुजफ्फरनगर पहुंचेंगे। सीएम यहां विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे, मुजफ्फरनगर के जानसठ और शामली के बन्तीखेड़ा पहुंचेंगे, जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री योगी 5.35 बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगे।









