
उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था और प्रशासन व्यवस्था दोनों को लेकर लगातार सुधार किये जा रहे हैं। आपराधिक मामलों पर लगाम लगाने के लिए तबादलों की प्रक्रिया लगातार जारी हैं। जिससे कि प्रशासन और कानून दोनों को सामंजस्य के साथ अपराध को रोकने के लिए प्रयोग किया जा सके। इसी क्रम में प्रदेश में 2 IPS अफसरों के ट्रांसफर कर दिया गया है।
अफसरों के तबादले होने के बाद प्रशासनिक हमले में हड़कंप का माहौल है। क्योंकि पिछले कई दिनों से यूपी में अधिकारियों के ताबड़तोड़ तबादले हुए हैं। जिसके चलते अधिकारी संशय में हैं कि उनका तबादला कब और कहां कर दिया जाए।
- यूपी में 2 IPS अफसरों के ट्रांसफर
- मृगांक शेखर पाठक एएसपी अलीगढ़ बनाए गए
- आकाश पटेल एडीसीपी कानपुर कमिश्नरेट बने.









