UP Election 2022: बदायूं में गरजे अजय कुमार लल्लू, SP-BJP पर जमकर साधा निशाना…

बदायूं. आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार जोरों पर है। इसी क्रम में आज बदायूं में काँग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बदायूं में एक जनसभा को सम्बोधित करने पहुंचे और उन्होंने सपा और भाजपा पर जमकर निशाना साधा है।

सपा पर हमला बोलते हुए अजय कुमार लल्लू ने कहा कि सपा कह रही है, कि हम सरकार बनाने जा रहे है, लेकिन उनसे पूछो की जब प्रदेश में CAA और NRC को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे थे प्रदर्शनकारी मर रहे थे तो यह कहाँ थे। तब केवल प्रियंका गांधी ही उनका साथ देने को खड़ी हुई थी। भाजपा पर कहा कि इस सरकार में किसान दुखी है, उसको उसकी फसल का पैसा नही मिल रहा है, गृह राज्य मंत्री के बेटे के द्वारा किसानों की गाड़ी से कुचल कर हत्या कर दी गयी। तब प्रियंका जी ही उनसे मिलने जा रही थी उन्हें भी हिरासत में लेने का काम इस सरकार ने किया।

योगी जी कह रहे है कि उत्तर प्रदेश में अपराधी या तो जेल में है या प्रदेश छोड़ कर भाग गया है। लेकिन अमित शाह के पास बैठा टेनी मिश्रा किसी को नही दिख रहा है। SIT ने आज तक केंद्रीय मंत्री अजय टेनी से पूछताछ नही की और न ही उसे मन्त्रिमण्डल से हटाया। योगी जी बहुत बड़े झूठ बोलने वाले हैं। अब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने वाली है।

Related Articles

Back to top button