UP Election : अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- 10 मार्च को खुलेगी BJP की आंख-कान…

समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला। जनसभा को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा यूपी में बदलाव की लहर चल रही है। भाजपा को सहारनपुर से डर लगता है। सहारनपुर से बीजेपी का सफाया होगा। 10 मार्च को BJP की आंख-कान खुल जाएंगी।

सपा अध्यक्ष ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा बीजेपी का काम है झूठ बोलना है। भाजपा से झूठी पार्टी कोई नहीं है। झांसा देना झगड़ा लगाना झूठ बोलना भाजपा का काम है। छोटे हैं तो छोटा झूठ बोलेंगे बड़े नेता बड़ा झूठ बोलेंगे। सारे काम बंद हो गए सब उद्योग बंद हो गए कोई काम करने नहीं जा सकता था लेकिन अगर किसी ने मेहनत की उस समय तो हमारे किसान ने की चाहे जितनी पाबंदी लगी हो हमारे किसानों ने अपना खेत नहीं छोड़ा।

सीएम योगी पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि बाबा मुख्यमंत्री हमारे खुद लैपटॉप चलाना नहीं जानते इसलिए यहां पर किसी को टैबलेट और लैपटॉप नहीं बाटे। जानकारी मिली है कि वह स्मार्टफोन भी नहीं चला पाते। सपा सरकार बनेगी तो सहारनपुर के उस मेडिकल कॉलेज को इतना अच्छा बनाया जाएगा कि आप को इलाज के लिए बाहर न जाना पड़े सस्ता और फ्री इलाज यहीं पर मिलेगा।

सपा मुखिया ने कहा कि ये अधिकार और संविधान बचाने का चुनाव है। नोटबंदी पर बात करते हुये उन्होंने कहा कि रुपया काला सफेद नहीं होता है। हमारा लेनदेन काला सफेत होता है। जीएसटी से व्यापारी परेशान है। कोरोना में सब उद्योग बंद हो गए। हमारे किसान भाईयों ने अपना काम किया है। किसान भाईयों की वजह से अर्थव्यवस्था बची है।

Related Articles

Back to top button
Live TV