लखनऊ. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले लगातार बीजेपी का कुनबा बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को विभिन्न दलों के कई नेताओं ने बीजेपी ज्वाइन की। यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने इन सभी नेताओं को बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कराई।
भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं में कांग्रेस नेता सत्यदेव त्रिपाठी, कांग्रेस से संजीव सिंह, समाजवादी पार्टी से रीता सिंह, पूर्व विधायक शिवेंद्र सिंह समेत कई नेताओं ने बीजेपी की सदस्यता ली।
आज इन नेताओं ने ज्वाइन की भाजपा
BJP में विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओ ने किया जॉइनिंग।
BJP प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कराई जॉइनिंग।
सत्यदेव त्रिपाठी कांग्रेस से BJP में शामिल
रीता सिंह समाजवादी पार्टी से BJP में शामिल
भगवान सिंह कुशवाहा बसपा से BJP में शामिल
शिवेंद्र सिंह पूर्व विधायक महराजगंज से BJP में शामिल
अभिषेक त्रिपाठी सत्यदेव त्रिपाठी के पुत्र BJP में शामिल
संजीव सिंह कांग्रेस से BJP में शामिल हुए
राजेश पांडेय गोरखपुर से बसपा के पूर्व प्रत्याशी BJP में शामिल
विनोद चौधरी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष BJP में शामिल
प्रियंका पांडेय मिर्जापुर से BJP की सदस्यता ली
अमरेंद्र प्रताप सिंह प्रयागराज कांग्रेस से BJP में शामिल
चेतना उदैनिया जालौन ने BJP की सदस्यता ली।