
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ आज सहारनपुर दौरे पर। जहा पर जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा विपक्ष पर जमकर बोला। सीएम योगी न कहा बीजेपी सरकार ने अपने वादे पूरे किए। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार में विकास हुआ। सहारनपुर में विकास के काम किए गए। मां शाकुंभरी देवी के नाम पर विवि दिया।

विपक्ष पर हमलावर होते हुए सीएम योगी ने कहा मुजफ्फरनगर दंगा कोई भूला नहीं होगा। कैराना,कांधला को भी कोई भूल नहीं सकता है। तंज कसते हुए कहा की यूपी में फिर 2 लड़कों की जोड़ी आई। दंगों के समय एक लड़का दिल्ली में था तो दूसरा लड़का लखनऊ से दंगा करा रहा था।

सीएम योगी संबोधन में आगे कहा कि हमने 5 साल में एक भी दंगा नहीं होने दिया। अब उत्तर प्रदेश में कर्फ्यू नहीं लगता है। यूपी में 24 घंटे लाइट रहती है। पूरी दुनिया,पूरा देश कोरोना से लड़ रहा। ‘कोरोना काल में सरकार काम जीवन-जीविका बचाई। सीएम योगी कहा कि हम्मरे कामों को विपक्ष के लोगों ने दुष्प्रचार किया। कोरोना वैक्सीन पर दुष्प्रचार किया गया। दुष्प्रचार करने वालों को जवाब देने का समय आ गया।