UP Election: SP-RLD गठबंधन के 29 उम्मीदवारों के नाम घोषित, जेवर से अवतार सिंह भड़ाना को मिला टिकट, देखें पूरी लिस्ट…

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पहले चरण के चुनाव में एक महीने से भी कम का वक्त बचा है। ऐसे में सभी पार्टियां प्रत्याशी चयन पर ज्यादा जोर दे रही हैं। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी और आरएलडी गठबंधन के 29 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई है। सपा-आरएलडी ने प्रथम चरण के 29 प्रत्याशियों के टिकट का ऐलान किया है। जिसमें भाजपा छोड़कर आज ही आरएलडी में गये अवतार सिंह भड़ाना को नोए़डा के जेवर से टिकट मिला है। जिसमें पश्चिमी यूपी की विधानसभा की कई सीटें शामिल हैं।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पहले चरण के चुनाव में एक महीने से भी कम का वक्त बचा है। ऐसे में सभी पार्टियां प्रत्याशी चयन पर ज्यादा जोर दे रही हैं। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी और आरएलडी गठबंधन के 29 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई है। सपा-आरएलडी ने प्रथम चरण के 29 प्रत्याशियों के टिकट का ऐलान किया है। जिसमें भाजपा छोड़कर आज ही आरएलडी में गये अवतार सिंह भड़ाना को नोए़डा के जेवर से टिकट मिला है। सपा और आरएलडी की ओर जारी 29 सीटों में 19 आरएलडी के प्रत्याशी हैं तो वहीं 10 सपा के प्रत्याशियों को टिकट मिला है। जिसमें पश्चिमी यूपी की विधानसभा की कई सीटें शामिल हैं।

सपा और आरएलडी गठबंधन की पहली लिस्ट जारी

प्रथम चरण के 29 सीटों पर टिकट घोषित

  • साहिबाबाद से सपा के अमरपाल को टिकट
  • मोदीनगर से RLD से सुदेश शर्मा को टिकट
  • धौलाना से सपा से असलम चौधरी
  • हापुड़ से RLD से गजराज सिंह को टिकट
  • जेवर से अवतार सिंह भड़ाना को टिकट
  • बुलंदशहर से RLD के हाजी यूनुस
  • स्याना से RLD से दिल नवाज खान
  • खैर से RLD से भगवती प्रसाद
  • कोल से सपा के सलमान सईद
  • अलीगढ़ से सपा से जफर आलम
  • कैराना से सपा से नाहिद हसन
  • शामली से RLD से प्रसन्न चौधरी
  • चरथावल से सपा से पंकज मलिक
  • पुरकाजी से RLD के अनिल कुमार
  • खतौली से RLD से राजपाल सैनी
  • नहटौर से RLD से मुंशीराम

बता दें, यूपी में पिछले एक हफ्तों की राजनैतिक हलचलों में भाजपा को लगातार झटके लग रहे हैं। अकेले गुरूवार को भाजपा के 4 बड़े नेताओं ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। एक सप्ताह के अंदर जहां भाजपा का बड़ा OBC चेहरा स्वामी प्रसाद मौर्य ने कैबिनेट से इस्तीफा देकर पाला बदल लिया तो वहीं गुरूवार को योगी सरकार में आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी ने भी पार्टी को बड़ा झटका दिया। वहीं भाजपा के कई विधायकों ने इस्तीफा देकर सपा का दामन थाम लिया है।

Related Articles

Back to top button
Itt található néhány nagyszerű életmód hack, receptek és hasznos cikkek a kertészkedésről. Fedezze fel hogyan készíthet ízletes ételeket, hogyan használhatja ki a mindennapi tárgyakat új módon, és hogyan nevelheti a legszebb növényeket a kertben. Legyen inspirálva és fedezze fel új lehetőségeket mindennapi életében! Ördögien nehéz rejtvény: találj 3 Hogyan lehet helyettesíteni Hol van a hiba a képen: csak a legokosabbak találják Csak a legmagasabb IQ-val rendelkezők képesek rá: Mindössze Nem mindenki eltalálja a rejtett számot a képen: Csak egy "rejtélyfény" tudja A magas Нéhány hasznos tipp és trükk a mindennapokra, ízletes receptekkel és kerti útmutatókkal! Fedezd fel az egyszerű és praktikus megoldásokat, amelyek megkönnyítik az életedet és segítenek a mindennapokban! Álljunk össze azért, hogy egészségesebb és boldogabb életet éljünk!