UP Election : सपा अध्यक्ष अखिलेश का CM योगी पर तंज, बोले – ‘परिवार वाला ही परिवार के दुख समझेगा’

कोरोना काल की त्रासदी पर भाजपा को घेरते हुए अखिलेश ने कहा कि आप लोगों को भाजपा ने बहुत बुरे दिन दिखाए। कोरोना के समय लॉकडाउन में सरकार ने गरीबों को अनाथ छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि जब लॉकडाउन में मजदूर पैदल चलकर आए थे तब उनकी मदद समाजवादी पार्टी ने की थी।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को आगरा में विजय रथ यात्रा के दौरान एक जनसभा को सम्बोधित किया। अपनी जनसभा में अखिलेश ने भाजपा और प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर हमला बोला साथ ही उन्होंने लोगों से सपा गठबंधन को वोट देने की अपील की। उन्होंने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप लोग गठबंधन के प्रत्याशियों को ऐतिहासिक वोट देना।

कोरोना काल की त्रासदी पर भाजपा को घेरते हुए अखिलेश ने कहा कि आप लोगों को भाजपा ने बहुत बुरे दिन दिखाए। कोरोना के समय लॉकडाउन में सरकार ने गरीबों को अनाथ छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि जब लॉकडाउन में मजदूर पैदल चलकर आए थे तब उनकी मदद समाजवादी पार्टी ने की थी। कोरोना के समय में लोग ऑक्सीजन और इंजेक्शन के लिए भटक रहे थे तब समाजवादी लोग सामने आये, यह सरकार लोगों को ऑक्सीजन तक नहीं दे पाई थी।

अखिलेश ने एक बार फिर भाजपा पर परिवार को लेकर तंज किया। उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि जिनके परिवार नहीं हैं वो परिवार वालों का दुःख नहीं समझ सकते, परिवार वाला ही परिवार के दुख समझेगा। आगरा में अपनी रैली को सम्बोधित करते हुए अखिलेश ने अपनी सरकार के दौरान किये कामों को भी गिनाया और भाजपा को जमकर निशाने पर लिया। उन्होंने अपने सम्बोधन में लोगों से सपा गठबंधन को वोट देने की अपील करते हुए आगे कहा कि आप लोग गठबंधन के प्रत्याशियों को ऐतिहासिक वोट देना। आगरा में और किसी का खाता नहीं खुलना चाहिए।

Related Articles

Back to top button